छत्तीसगढ़

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर रायपुर में बवाल…कांग्रेस नेताओं ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर किया हंगामा..पोस्टर पर कालिख फेंकी, पुतला भी फूंका

Advertisement

(शशि कोन्हेर) रायपुर : मोदी सरनेम के मामले में 2 साल की सजा होने के कारण राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने को लेकर देशभर में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। ना केवल कांग्रेश वर्ण आम आदमी पार्टी ने भी इसका जोरदार विरोध किया है।

Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी जमकर हंगामा हुआ है। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में पहुंचकर  हंगामा कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के पोस्टर पर कालिख फेंकी, पुतला भी फूंका।

Advertisement

कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के भीतर घुसने का प्रयास करने लगे। नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाने लगे। यह देखकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए। भाजपा कार्यकर्ता भी झंडा लेकर सड़क पर आ गया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

Advertisement

इस हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button