अम्बिकापुर

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल हुये सिंह देव


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – जंप क्षेत्र के ग्राम रजपुरीकला में 18 फरवरी से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में जंप उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव 20 फरवरी दिन सोमवार को शामिल हुए तथा श्रीमद्भागवत कथा का श्रवणपान किया। कथा व्यास पंडित श्री उदित नारायण वैष्णव तथा श्रीमती कांति देवी ने भगवान के कथा प्रसंगों का बेहतर तरीके से वाचन किया । कथासार में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम तथा महाराजा हिरण्यकश्यप के वृत्तांत पर व्याख्यान दिये। इस दौरान जंप उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव ने पंडाल में उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि – यह धार्मिक आयोजन है इस तरह के पुण्य कर्म होते रहने चाहिए इससे मन आत्मा पवित्र होते हैं तथा आसपास के वातावरण भी शुद्ध होता है। धर्म प्रेमियों को चाहिए वेदाचार्य द्वारा बताये गये शास्त्रोंक्त मतों को जीवन में आत्म साथ करें । भगवान के चरित्र को सुनना समझना तथा उस सर्वशक्तिमान ईश्वर के प्रति आस्था रखना प्रत्येक मनुष्य के लिए जरूरी है तथा ईश्वर भक्ति मोक्ष का मार्ग है।
मुन्ना पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर शैलेश पांडेय, राम सुजान द्विवेदी, मकसूद हुसैन सरपंच विनोद सिंह, संजय प्रजापति सुखराम प्रजापति सूरज राजवाड़े आयोजन समिति के सदस्य श्रोतागण ग्राम वासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button