देश

सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी…दो की मौत एक घायल

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में सोमवार को सिक्किम पुलिस के एक जवान ने कथित तौर पर अपने तीन साथियों को गोली मार दी इस घटना में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है, ये घटना दिल्ली के रोहिणी स्थित हैदरपुर वाटर प्लांट में सामने आई है जहां वाटर प्लांट में तैनात एक जवान ने अपने तीन साथियों को गोली मार दी।

Advertisement


इस घटना में दो जवान की मौत हो गई है जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है जांच में पता चला है कि आरोपी जवान ने आपस में हुई मामूली कहासुनी के बाद अपने साथियों पर गोली चलाई है जिससे ये मौतें हुई हैं।

Advertisement
Advertisement


पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है जवान के फायरिंग करने की वजह क्या है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी जवान ने आपस में झगड़ा होने के बाद अपने साथियों पर फायरिंग कर दी थी, आरोपी जवान सिक्किम पुलिस से है। हैदरपुर वाटर प्लांट में फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया प्लांट के कर्मचारी जब वहां पहुंचे तो तीन पुलिसकर्मियों को लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरे पाया।

Advertisement

आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद पास के पुलिस स्टेशन पर जाकर आत्मसमर्पण कर दिया है, वहीं पुलिस ने मृतक जवानों के शव को कब्जे में लिया है जबकि एक अन्य घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button