छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में चली गोली….मचा हड़कंप

रायपुर: राजधानी में लगातार एक के बाद एक बड़ी घटनाएं देखने को मिल रही है। चाकूबाजी, चोरी के बाद अब गोली चलने की भी खबर राजधानी रायपुर से आई है।

Advertisement

एक तरफ आज ही जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सभी थानों के थाना अधिकारियों के साथ CSP की बैठक लेकर क्राइम को रोकने सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन, बैठक में सख्त निर्देश को 24 घंटे भी बीते नहीं थे और राजधानी में फिर एक बार गोली चलने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के माइनिंग ऑफिस के पीछे स्थित बसंत विहार कॉलोनी के गार्डन के बाजू में अज्ञात लोगों ने गोली चलाई है। गोली लगने से शख्स घायल हुआ है ।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक घायल हुए शख्स को लेकर कार में आरोपी गण मौके से फरार हो गए हैं। मौके पर राजेंद्र नगर पुलिस और 112 की टीम मौजूद है। गोली लगने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button