छत्तीसगढ़

प्रदेश में भी जानलेवा बनता जा रहा है कोरोना.. आज कुल 4 मौतें हुईं एक बिलासपुर में भी

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर।। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 का संक्रमण धीरे धीरे ना केवल फैलते जा रहा है। वरन हर दिन संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर आज 493 तक जा पहुंची है। आज प्रदेश में कोविड-19 से कुल 4 मौतें हुई है। दो मौतें दुर्ग में और एक रायपुर तथा एक मौत बिलासपुर में हुई है। इससे साफ दिखाई दे रहा है कि एक बार फिर पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ में भी कोरोना जानलेवा होता जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

दुखद यह है कि कोविड 19 के संक्रमण के जानलेवा विस्तार के बावजूद शासन प्रशासन और आम जनता इसके प्रति खतरनाक हद तक लापरवाही बरत रही है। ना तो कोई सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है। और ना लोग मास्क लगाते दिख रहे हैं। यह हालत बहुत बड़ी लापरवाही साबित हो सकती है। इसलिए सभी से गुजारिश है कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क जरूर लगाएं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button