देश

उद्धव ठाकरे को झटके पर झटका…सुभाष देसाई के बेटे के बाद अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत भी हुए एकनाथ शिंदे के साथ

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका लगा है। ठाकरे कैंप के एक नेता और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत असली शिवसेना यानी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट थामेंगे। वह जल्द ही इसकी सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement

बताते चलें कि शिवसेना की कमान शिंदे के हाथ में जाने के बाद उद्धव कैंप को लगातार झटके लग रहे हैं। बीएमसी चुनाव से पहले इसे एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

इससे पहले सोमवार को उद्धव ठाकरे के करीबी नेता सुभाष देसाई के बेटे भूषण ने भी शिवसेना का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने बालासाहेब ठाकरे को भगवान बताया था। साथ ही यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे ही उनके विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए उन्होंने उद्धव का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे का दामन थामा।

Advertisement

उद्धव ठाकरे के प्रमुख सहयोगी सुभाष देसाई ने इस घटनाक्रम को चिंताजनक बताते हुए कहा कि उनके बेटे के कदम से पार्टी और ठाकरे परिवार के प्रति उनकी वफादारी में कोई बदलाव नहीं आएगा। देसाई ने सत्ताधारी संगठन में अपने बेटे के शामिल होने को तवज्जो नहीं देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भूषण देसाई की राजनीति या शिवसेना (यूबीटी) में कोई भूमिका नहीं थी।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को उस समय बड़ा झटका दिया जब वह 40 विधायकों के साथ एक अलग गुट बना लिया। उन्होंने कांग्रेस के साथ शिवसेना गठबंधन को अपवित्र बताते हुए बगवात कर दी।

इसके बाद उन्होंने बीजेपी को अपना समर्थन दिया। भगवा पार्टी ने शिंदे को सीएम और देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका दिया। उसके बाद से कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकनाथ शिंदे का हाथ थाम लिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button