देश

100 फीसदी मुसलमान, पाकिस्तान का प्रभाव… मालदीव विवाद के बीच शशि थरूर ने..

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : भारत-मालदीव विवाद के बीच कांग्रेस के सांसद शशि थरूर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि मालदीव हमेशा भारत विरोधी नहीं रहा है, उनके कई नेता हमारे समर्थक हैं। शशि थरूर ने कहा कि मालदीव में हर समय सरकार बदलती रहती है, ऐसे में वह नीतियों पर पुनर्विचार कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

शशि थरूर ने मालदीव को दी नसीहत
शशि थरूर ने मालदीव को भारत द्वारा की गई मदद की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जब उनके पास पीने को पानी नहीं था, तब हमने उन्हें पानी उपलब्ध कराया था और यह उस समय की बात है जब वहां पर सत्ता में मौजूद पार्टी हमारे खिलाफ इंडिया आउट अभियान चला रही थी।

Advertisement

शशि थरूर ने कहा कि मालदीव में 100 फीसदी मुसलमान रहते हैं लेकिन पाकिस्तान का भी वहां कोई खास प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि छोटे पड़ोसियों को हमेशा बड़े पड़ोसियों से समस्या रही है लेकिन हमें अपनी नीतियों को काफी परिपक्वता के साथ संचालन करना चाहिए।

Advertisement

शशि थरूर ने चीन को लेकर भी सावधानी बरतने की नसीहत दी थी। शशि थरूर ने कहा कि मालदीव की सरकार चीन के साथ करीबी बढ़ा रही है, ऐसे में हमें उन पर नजर रखनी होगी। शशि थरूर ने कहा कि मालदीव भारत के पड़ोसी देशों के साथ करीबी बढ़ा रहा है और हमे इसको लेकर सतर्क रहना होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button