देश

जून 2024 तक बढ़ा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लगाई मुहर

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब साफ है कि अब भाजपा आने वाले समय में 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव और इसी तरह 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव जेपी नड्डा की अध्यक्षता में ही लड़ेंगी।

श्री नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो रहा था लेकिन यह साफ दिखाई दे रहा था कि पार्टी उनके कार्यकाल को बढ़ा सकती है। आज भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने अपने दूसरे दिन की बैठक में इस बाबत प्रस्ताव आने के बाद श्री नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने पर अपनी मुहर लगा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button