छत्तीसगढ़

कानन के बाड़े में धमाचौकड़ी मचाने लगे शिवाजी और रंभा के चारों शावक

(भूपेंद्र सिंह राठौर) :  कानन पेंडारी में बबढ़ीं के चारों शावकों को सात माह बाद खुले बाड़े में छोड़ा गया। सभी शावक बाड़े के चारों तरफ दौड़ दौड़कर घूमते रहे। सप्ताह में केवल एक दिन गुरुवार को लोगों को इसका दीदार मिलेगा।

Advertisement

कानन पेंडारी जुलाजिकल पार्क के बाघ शिवाजी और बाधिन रंभा के चारों शावकों पूरी तरह स्वास्थ्य हैं। अब धीरे धीरे शावकों को ओपन केज में छोड़ा जा रहा है। ताकि शावकों को ओपन बाड़े में रहने की आदत पड़ जाए। सुबह से लेकर शाम तक सभी शावक केज के अंदर मस्ती करते रहे। शाम को उन्हें वापस केज में डाला गया।

Advertisement
Advertisement

अब ये सभी शावक अपनी मां के साथ सप्ताह में एक दिन गुरुवार को पर्यटकों के सामने नजर आ रहे है। इस गुरुवार पहली बार आम लोगो के लिए चारो शावकों को उनकी मां के केज में छोड़ा गया। जहां वे जमकर खेलते कूदते नजर आए। इसका दीदार करने बड़ी संख्या में पर्यटक इस केज के पास नजर आए। कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में बाघ का कुनबा बढ़ाने की प्रयास चल रहा है। प्रबंधन को सफलता भी मिली है। प्रबंधन ने शिवाजी और रंभा की मेटिंग कराई थी।

Advertisement

फिर सात महीने पहले 17 अप्रैल को बाघिन रंभा ने चार शावकों को जन्म दिया। इन शावकों की बहुत देखभाल की गई। हर पल उन पर नजर रखी जा रही है। तीन से चार माह में शावकों को उसकी मां के साथ ओपन केज में छोड़ दिया जाता था लेकिन इस बाद एहतियात बरती गई। सात महीने बाद शावक व उसकी मां को ओपन केज में छोड़ा गया।

Advertisement

कानन प्रबंधन ने ओपन केज में शावकों को छोड़ने से पहले वहां सुरक्षा को ध्यान में रखा गया। चारों शावकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं है। सभी स्वास्थ्य हैं। प्रबंधन का दवा है कि स्टाफ को ड्यूटी में लगाई गई है, जो 24 घटे पर्यटक और शावकों की निगरानी कर रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button