बिलासपुर

कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण की हुई शुरुआत, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

बिलासपुर – मंगला के अभिषेक नगर फेस 1 स्थित ओमकारेश्वर शिव मंदिर में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। पारंपरिक परिधान में सजकर महिलाओं ने ओमकारेश्वर शिव मंदिर से कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर अभिषेक नगर समेत अभिषेक विहार तक  जयकारों से गूंज उठा।

पूरे कालोनी में कलश यात्रा को गुमाया गया जिसके बाद कलश मंदिर परिषर पहुचकर महिलाओं ने जलाभिषेक किया। बाद में कथावाचक जितेंद्र तिवारी ने शिव महापुराण कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है और ज्ञान का भंडार बढ़ता है। इस कथा का आयोजन सखी सहेली महिला मंडल के द्वारा कराया जा रहा है।

जिसमे कालोनी की महिलाओं के अलावा अभिषेक विहार,साई विहार,प्रयाग विहार और दीनदयाल कालोनी की महिलाओं का विशेष योगदान है। कलश यात्रा के बाद मंदिर परिषर में भोग प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने भोग प्रसाद का ग्रहण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ यहां नजर आई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button