बिलासपुर
मकर संक्रांति पर शहर विधायक में उड़ाई पतंग और लड़ाए पेंच….
![](/wp-content/uploads/2023/01/image_editor_output_image-1847024702-1673767566106.jpg)
(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर – आज रविवार को मकर संक्रांति पर पूरे शहर में लोग एक दूसरे को बधाई देते रहे। इस दौरान शहर विधायक श्री शैलेश पांडे पतंग उड़ाते दिखे। विधायक को राजनीति में पेच लड़ाते सभी ने देखा होगा।अब जरा पतंग उड़ाते और पेंच लड़ाते भी देख लीजिए। श्री पांडे यह तो जानते ही होंगे कि अपनी पतंग बचाने और दूसरे की पतंग काटने के लिए मांझा का मजबूत होना बेहद जरूरी है।