देश
झूले में शशि थरूर, परंपरा या बरी होने की खुशी का इज़हार..!
(शशि कोन्हेर) : झूले में झूलते हुए सांसद शशि थरूर की यह तस्वीर मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। उत्तर भारत में अगर शशि थरूर रहते तो उनके इस तरह झूलने को सावन के झूले से जोड़ कर देखा जा सकता था।। लेकिन वे दक्षिण भारत के केरल प्रांत के हैं। इसलिए उनको इस तरह झूलते देखकर लोग सोच रहे हैं कि उनका इस तरह झूले में झूलना ओणम त्योहार की परंपरा है या साढे 7 साल चले, सुनंदा पुष्कर केस से, बाइज्जत बरी होने की खुशी का इजहार..!!
Advertisement