देश

चीन की सीमा पर भारत ने तैनात की बोफोर्स तोपें….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – चीन की चालबाजी से निपटने को लेकर भारत पूरी तरह तैयार है। पूर्वी सिक्किम में सेना के जवान हाई अलर्ट पर है। भारतीय सेना के जवानों ने सीमा के सभी मोर्चों पर बोफोर्स तोपों को तैनात किया है ताकि खतरे की किसी भी स्थिति में दुश्मनों पर प्रहार किया जा सके। इसके साथ ही भारतीय सेना ने सीमा पर अपना अभ्यास भी किया। सिक्किम से चीन की 226 किलोमीटर की सीमा लगती है जहां से सबसे अधिक खतरा है। इसलिए सबसे अधिक सेना की तैनाती चीन सीमा पर हुई है।

Advertisement
Advertisement


सूत्रों के मुताबिक, चीन एक बार फिर से सीमा पर गांव बसाने की कोशिश कर रहा है और रास्ता को चौड़ा करने की कोशिश कर रहा है। यहां एक पहाड़ से दूसरे तक जाने में कई घंटे और कभी कभी दिन भी लग जाते है। चीन ने पहाड़ को काटकर लंबे रास्ते का निर्माण कर दिया है जिससे कि टैंकर भी कुछ घंटो में सीमा तक पहुंच जाए। इसलिए अब भारतीय जवान सतर्क हो गए हैं और ड्रैगन की हर चाल पर पैनी नजर बनाए हुए है।
चीन लगातार इस इलाके पर अपनी बादशाहत साबित करने की कोशिशों में जुटा हुआ है। विवादित जगहों पर भी वह ढांचागत सुविधाओं का निर्माण करने की कोशिशों में है लेकिन भारत भी उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

Advertisement


और इसीलिए भारत में बतौर सतर्कता, चीन की सीमा की ओर बोफोर्स तोप की तैनाती समेत सभी रणनीतिक तैयारियां जारी रखी हुई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button