देश

RRKPK में किसिंग सीन पर शबाना आजमी ने बताया जावेद अख्तर का रिऐक्शन, बोलीं- धर्मेंद्र जैसे हैंडसम

(शशि कोन्हेर) : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन चर्चा में है। धर्मेंद्र के बाद अब शबाना आजमी इस सीन पर बोली हैं। शबाना ने हैरानी जताई है कि इस सीन पर इतनी हायतौबा क्यों मची है। शबाना ने कहा कि धर्मेंद्र जैसे हैंडसम इंसान को कौन किस नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही अपने पति जावेद अख्तर का इस किसिंग सीन पर रिऐक्शन भी बताया। शबाना आजमी ने करण जौहर की तारीफ भी की। 

Advertisement

लोगों की तारीफ से खुश शबाना
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी थिएटर्स में चल रही है। मूवी का एक किसिंग सीन चर्चा में है। जूम से बातचीत में शबाना आजमी ने कहा, मैं समझ नहीं पा रही कि इस पर इतना हल्ला क्यों हो रहा है। यह सिर्फ एक किसिंग सीन है। शबाना ने कहा, मेरे लिए यह पूरी तरह से नया अनुभव था। मेरे रोल के लिए मुझे मैसेज मिल रहे हैं और वो वर्ग भी तारीफ कर रहा है, जो कॉमर्शियल सिनेमा को नीची नजरों से देखता था। पहली बार मैंने करण जौहर की फिल्म की है। 

Advertisement
Advertisement

धर्मेंद्र जैसे हैंडसम मर्द…
किस सीन पर शबाना बोलीं, जब हम किस करते हैं तो लोग हंसते और चीयर करते हैं। शूट करते वक्त जरा भी दिक्कत नहीं हुई थी। यह सच है कि पर्दे पर मैंने ज्यादा किस नहीं किए लेकिन धर्मेंद्र जैसे हैंडसम मर्द को कौन किस नहीं करना चाहेगा। 

Advertisement

क्या था जावेद अख्तर का रिऐक्शन
शबाना से पूछा गया कि उनके पति जावेद अख्तर का इस पर क्या रिऐक्शन था तो वह बोलीं, अरे उन्हें जरा भी फर्क नहीं पड़ा। उन्हें फर्क मेरे हुल्लड़ करने वाले व्यवहार से पड़ा। पूरी फिल्म भर मैं तालियां, सीटियां बजाकर चिल्लाती रही। उनका व्यवहार ऐसा था, मैं बगल में बैठी इस औरत को नहीं जानता। मैं एक्साइटमेंट में पागल हुई जा रही थी। 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button