छत्तीसगढ़

सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग केस का खुलासा,बलौदाबाजार में 8 लोगों ने वसूले 41 लाख..

Advertisement

बलौदाबाजार :  शहर के बहुचर्चित सेक्स रैकेट ब्लैक मेलिंग कांड में बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इस रैकेट में 8 लोग शामिल हैं, जिसमें 4 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि 4 आरोपी फरार है। ये सभी पैसे वाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटते थे। अब तक 41 लाख की वसूली की जा चुकी है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के मुताबिक 3 आरोपी दुर्गा टंडन (30), प्रत्यूष उर्फ मोंटी मरैया (28), रवीना टंडन (22) की गिरफ्तारी की गई है, जबकि 4 आरोपी शिरीष पांडेय, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे, आशीष शुक्ला को फरार है।

Advertisement

प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी अविनाश ठाकुर और एसडीओपी निधि नाग ने कहा कि मास्टर माइंड शिरीष पांडेय सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और कई नाम आरोपियों के रूप में सामने आ सकते हैं।

Advertisement

गिरफ्तार हो चुके एक आरोपी के परिजनों ने ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद भी अब तक उन पुलिसकर्मियों पर आरोप तय नहीं किए जाने से जांच की निष्पक्षता पर ही सवाल खडे कर रहे हैं।

इस गिरोह द्वारा बहुत ही सुनियोजित तरीके से बलौदाबाजार शहर और आसपास के धनवान लोगों को फंसाते थे। उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने और लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली की जाती थी।

यह गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से अपने काम को अंजाम देता था। गिरोह के सभी सदस्यों के मध्य काम का बंटवारा करते हुए सभी सदस्य अपनी अलग-अलग भूमिका निभाते थे।

मोंटी उर्फ प्रत्यूष मरैया, दुर्गा टंडन तय शिकार से मिलने और उसे फंसाने के लिए बाहर से बुलायी गयी लडकियों के ठहरने, खाने का इंतजाम करते थे। लडकी को शिकार के पास भेजते थे। इसके बाद शिकार के पास लड़की के रिश्तेदार बनकर पहुंच जाते थे। लड़की के साथ ज्यादती की बात कहकर रिपोर्ट लिखाने की धमकी देते थे।

गिरोह धनवान और रिटायर्ड कर्मियों का शिकार करता था, फिर तय शिकार से मेल-जोल बढाकर गिरोह की महिला से मिलाने का दिन और समय तय किया जाता था। उसी तय समय में गिरोह के अन्य सदस्य महिला के घर पहुंचते थे।

रूम के अंदर वे शिकार का महिला के साथ फोटो लेते थे, वीडियो भी बनाते थे। उसे न्यूज बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का भय दिखाते थे। शिकार बदनामी के डर से गिरोह के सदस्यों को तय रकम दे देता था।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button