छत्तीसगढ़

कल 28 दिसंबर को 138 वें वर्ष में प्रवेश करेगी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस…देश भर में मनाया जाएगा स्थापना दिवस

(शशि कोन्हेर) : रायपुर/27 दिसंबर। 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 138 वें वर्ष में प्रवेश कर रही हैं इस वर्ष भी हम समस्त कांग्रेसजन 28 दिसंबर बुधवार को कांग्रेस स्थापना दिवस के रूप में मनायेंगे। कांग्रेस पार्टी एक राजनैतिक पार्टी के साथ- साथ एक विचारधारा है।

देश की आजादी एवं विकास के कार्य में भाग लेने वाली विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा।

इस अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा। पार्टी के इस कार्यक्रम में मोर्चा संगठनों (सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई) शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button