देश

भारत रूस रिश्तो को नई ऊर्जा देने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन का आज भारत आगमन, चीन और अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजर इस ओर..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – आपसी रिश्तों को नई ऊर्जा देने के इरादे से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज सोमवार को भारत आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वह 21वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पुतिन की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच एके 203 राइफलों के भारत में निर्माण समेत पांच अहम क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसमें ऊर्जा समेत समुद्री परिवहन को सुगम बनाने संबंधी क्षेत्र शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी की दो साल बाद आमने-सामने की यह पहली मुलाकात होगी। इससे पहले नवंबर 2019 में ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में ब्रिक्स सम्मेलन के इतर दोनों की व्यक्तिगत मुलाकात हुई थी।

Advertisement

शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
क्रेमलिन में बुधवार को पुतिन ने विदेशी राजदूतों से परिचय प्राप्त करने के समारोह में कहा था कि वह पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ रूस-भारत के आपसी विशेष संबंधों को और व्यापक पैमाने पर विकसित करने की पहल पर चर्चा करने का इरादा रखते हैं।

Advertisement

पुतिन ने कहा था, ‘यह साझेदारी दोनों देशों को लाभ पहुंचाती है। द्विपक्षीय व्यापार में अच्छी गतिशीलता बनी हुई है, ऊर्जा क्षेत्र, नवाचार (इनोवेशन), अंतरिक्ष और कोरोना वायरस वैक्सीन और दवाओं के उत्पादन में संबंध सक्रिय रूप से विकसित हो रहे हैं.बता दें कि भारत और रूस के सैन्य संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दोनों देश 7.5 लाख AK-203 असाल्ट राइफलों की आपूर्ति पर समझौता करने वाले हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button