देश

अंकिता की मौत को लेकर बवाल जारी, शाहरूख ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग…..

(शशि कोन्हेर) : झारखंड के दुमका में अंकिता नाम की लड़की की मौत के बाद से हालात तनावपूर्ण है। इलाके में पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। आरोप है कि शाहरुख हुसैन नाम के एक लड़के ने अंकिता पर पेट्रोल छिड़कर कर आग लगा दी थी। जिसके बाद अंकिता कि इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए और इंसाफ की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। हिंदू संगठन और बीजेपी के लोगों ने भी प्रदर्शन किया। आरोपी शाहरुख का पुतला फूंका…राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी शाहरुख को फांसी की सजा देने की मांग की।

Advertisement

आरोपी अरेस्ट
पुलिस ने आरोपी शाहरुख हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस मामले में पूछताछ जारी है। दुमका के एसपी अंबर लाकड़ा ने बताया, ‘आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम फास्ट ट्रायल के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में आवेदन करेंगे। लोग हमारा सहयोग कर रहे हैं। हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। स्थिति नियंत्रण में है और धारा 144 लागू कर दी गई है।’

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button