देश

भगवान कृष्ण की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, यमुना नदी में डूबने से 5 लड़कों को मौत…..

(शशि कोन्हेर) : दिल्ली नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईओवर के नीचे रविवार को भगवान कृष्ण की मूर्ति को विसर्जित करने के दौरान पांच लड़के यमुना नदी में डूब गए। मूर्ति के पानी में फंसने के बाद लड़के नदी में उतरे थे। अधिकारियों ने नदी से सभी पांच लड़कों के शव बरामद किए। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया है।

Advertisement

स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी के किनारे 17 से 18 लड़के विसर्जन के लिए आए थे। मूर्ति फंसने के बाद छह लड़के नदी में गए थे, लेकिन उनमें से केवल एक ही लड़का वापस आया। लड़कों की उम्र 16 से 20 साल के बीच थी। ये सभी उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव के रहने वाले थे।

Advertisement
Advertisement

दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अंकित (20), लकी (16) ललित (17) बीरू (19) और रितु राज उर्फ ​​सानू (20) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button