बिलासपुर

सहकारी समिति कोटा संघ कर्मचारी शाखा के अध्यक्ष बने रूपवंत सिंह ठाकुर, नत्थूराम यादव उपाध्यक्ष अमित साहू सचिव मनीष अग्रवाल बने कोषाध्यक्ष…

Advertisement

(डब्बू ठाकुर) : बिलासपुर – कोटा सहकारी समिति कर्मचारी संघ के सदस्यों की आज दिनाँक 30 जुलाई दिन शुक्रवार को कोटा के कृषि उपज मंडी के प्रांगड़ के शेड में बैठक संपन्न हुई। जिसमे की कोटा कॉपरेटिव के 13 सहकारी समिति के कर्मचारियों की उपस्थिति में रूपवंत सिंह ठाकुर को संघ का अध्यक्ष चुना गया। विगत 02-03 वर्षो से समिति के कर्मचारी संघ के चुनाव की कवायद जारी थी पर कोविड संक्रमण कॉल को देखते हुए बैठक को टाल दी जाती थी। चूंकि वर्तमान में संक्रमण में कमी आ गई है।

Advertisement
Advertisement

जिस पर आज समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में बैठक उपरांत सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारीयो की नियुक्ति की गई। संघ के अध्यक्ष के रूप में रूपवंत सिंह ठाकुर कार्यभार संभालने का कार्य करेंगे वही उपाध्यक्ष के रूप में नत्थूराम यादव सचिव के रूप में अमित कुमार साहू कोषाध्यक्ष के रूप में मनीष अग्रवाल सहसचिव के रूप में दिनेश कुम्भकार पदोन्नत हुए हैं। संघ के कार्यकारिणी सदस्यों में रविप्रसाद साहू, विपत राम निर्मलकर, सुरेंद्र गुप्ता, लतीफ खान, धुर्वकुमार पांडेय, शत्रुघ्न कुम्भकार निर्वाचित हुए। बैठक में उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा चुने गए सभी पदाधिकारियों को पुष्पमाला व गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button