छत्तीसगढ़

रिजवी की कांग्रेस में वापसी……

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – जकांछ के प्रवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस वापसी कर ली। किसी जमाने में कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता बल्लू रिजवी जब से जोगी के साथ रहे,कांग्रेस के खिलाफ लगातार मुखर रहे। लेकिन जोगी के निधन के बाद उनका मन कांग्रेस में आने के लिए बन रहा था और पुराने साथियों तक यह बात पहुंच भी रही थी। मध्यप्रदेश के समय वे में दिग्विजय खेमे से गिने जाते थे। आज खैरागढ़ जाने के लिए जब दिग्विजय माना विमानतल पर उतरे तो कांग्रेस का गमछा पहना कर रिजवी का पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता निभाई। रिजवी ने केवल इतना कहा कि लंबे अरसे बाद उनकी घर वापसी हो गई। इस मौके पर मंत्री रविन्द्र चौबे,प्रदीप चौबे,रामगोपाल अग्रवाल,रवि घोष व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। दिग्विजय सीधे खैरागढ़ के लिए रवाना हो गए।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button