छत्तीसगढ़
BIG BREAKING : अवनीश शरण होंगे बिलासपुर कलेक्टर….चुनाव आयोग ने की कलेक्टर-एसपी की पोस्टिंग
![](/wp-content/uploads/2023/10/image_editor_output_image901988700-1697216392747.jpg)
(आशीष मौर्य) : रायपुर। चुनाव आयोग ने कलेक्टर, एसपी की पोस्टिंग कर दी है। बिलासपुर में अवनीश शरण, रायगढ़ कार्तिकेय गोयल कलेक्टर होंगे। इसी तरह मोहित गर्ग राजनांदगांव, रामगोपाल गर्ग दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला कोरबा के एसपी होंगे।
वहीं अर्चना झा को बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं, इफ्फत आरा को खाद्य विभाग का विशेष सचिव के साथ मार्कफेड, नॉन के एमडी की जिम्मेदारी दी गई है।
![](/wp-content/uploads/2023/10/image_editor_output_image1011887699-1697201373673-779x1024.jpg)
हटाए गए इन अफसरों के स्थान पर नई पदस्थापना के लिए आयोग ने राज्य सरकार के पैनल मांगा था। राज्य सरकार की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर आयोग ने आज नए अफसरों की पोस्टिंग का आर्डर जारी किया है।
![](/wp-content/uploads/2023/10/image_editor_output_image1012811220-1697202519381-773x1024.jpg)