बिलासपुर

आरक्षण का लाभ नही मिलने पर, सीएम के खिलाफ खोला गया मोर्चा…..

Advertisement

(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर – शिक्षा विभाग में हो रहे अब तक के सबसे बड़े पदोन्नति के खिलाफ प्रदेश भर के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोग उद्वेलित हो गए है, कारण लगभग 40 हजार प्रधान पाठक और विषय शिक्षक के पदोन्नति में आरक्षित वर्गो को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इससे 18 हजार आरक्षित वर्गो का पद सीधा सीधा प्रभावित होगा।

Advertisement
Advertisement

इसके विरोध को लेकर प्रदेश के समस्त सामाजिक संगठनों और अधिकारी कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Advertisement

इस सम्बन्ध में आंदोलन समिति आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के संयोजक सुरेश दिवाकर ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण को लेकर माननीय हाईकोर्ट में रिट याचिका क्रमांक 9778/2019 विष्णु प्रसाद तिवारी वर्सेस छग राज्य जनहित याचिका क्रमांक 91/2019 संतोष कुमार वर्सेस छग राज्य लगा हुआ है जिसकी लगातार सुनवाई माननीय हाईकोर्ट में जारी है इसी क्रम में 15 फरवरी को महत्वपूर्ण सुनवाई है सम्भावना है उक्त दिवस का निर्णय पदोन्नति में आरक्षण के पक्ष में आ जाएगा। बावजूद इसके राज्य शासन का शिक्षा विभाग बड़ी संख्या में पदोन्नति करके एक बहुत बड़ी संख्या को धोखा देने का कुट रचना किया है जिसका हम लोग व्यापक विरोध करते हुए आज संभाग स्तरीय मानव श्रृंखला बनाकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisement

आगे इस आंदोलन के संयोजक राधेश्याम टंडन,राजीव ध्रुव,सुभाष परते,चन्द्र प्रकाश सूर्या, शिव सारथी, डॉ.अमित मिरि, ने संयुक्त रूप से बताया की यह आंदोलन क्रमिक रूप से पदोन्नत में आरक्षण बहाल होते तक जारी रहेगा। इसका अगला चरण 26 जनवरी को संविधान शपथ और सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों का पुतला दहन के साथ 29 जनवरी को प्रदेश व्यापी विशाल जनसभा व आंदोलन जिसमें मुख्यमंत्री निवास सहित समस्त मंत्रियो के निवास का घेराव शामिल है।

आज के इस आंदोलन में बिलासपुर संभाग के समस्त जिले के शिक्षक समुदाय समस्त समामाजिक संगठन के प्रमुख और अधिकारी कर्मचारी संगठनों के मुखिया ने बढ़ चढ़ कर भगीदारी निभाई।

आज के आंदोलन में मुख्य रूप से आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के सुरेश दिवाकर,राधेश्याम टंडन,जितेंद्र पाटले सुभाष परते, डॉ.मोहन सेंडरे,चन्द्र प्रकाश सूर्या ,,शिव सारथी,के आर खांडे,संजीत बर्मन,सागर बंजारे,पी. एल.महिपाल, अश्वनी कुर्रे,अशोक नवरंग राजीव ध्रुव,देव मरावी,शिव शंकर कोर्राम, आर के मार्बल,आर एस ध्रुव,गणेश कोशले,विनोद गोयल,विनोद बंजारा, योगेश बोले ,ओम प्रकाश सूर्यवँशी,जितेंद्र बंजारा,राज बंजारा,आशीष टंडन,पिंटू खान,शिव प्रधान,आर एस पी गाहिरे, भवर पोरते,जितेंद्र बंजारे,मनहर मरकाम, प्रमोद कीर्ति,बबलू जोशी,के डी टंडन, जगनमोहन कोशले,सुखी राम पुलस्त, कुमारी टंडन,विनोद कुर्रे, ईश्वर सोनी,भारत लाल मार्को, छत राम जगत, सहित बड़ी संख्या में अनुसचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button