देश

पंजाब के बाद राजस्थान का नंबर.. 1 अक्टूबर को जयपुर पहुंचेंगे दिग्विजय सिंह

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – पंजाब के बाद राजस्थान में सत्ता संगठन में फेरबदल से पहले दिल्ली में लॉबिंग तेज हो गई है। कई मंत्रियों ने दिल्ली जाकर अपने राजनीतिक आकाओं के जरिए सियासी हवा के रुख की टोह लेना शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के जयपुर पहुंचने की खबर से राजस्थान कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 1 अक्टूबर को जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह का जयपुर में मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के साथ बैठक करने का कार्यक्रम है। दिग्विजय सिंह महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के अभियान के सिलसिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आ रहे हैं, लेकिन विधाय​कों की बैठक लेने को कांग्रेस की सियासी उठापठक से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

बता दें कि जुलाई के आखिर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन विधायकों से वन टु वन राय ले चुके हैं। अब दिग्विजय सिंह की विधायकों मंत्रियों के साथ प्रस्तावित बैठक के कांग्रेस में कई मायने निकाले जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के नजदीक माने जाते हैं, ऐसे में यह भी संभव है कि उन्हें कोई टास्क दिया हो।

Advertisement

दो दिनों से दिल्ली में आलाकमान के संपर्क में हैं सचिन पायलट : खबर है कि दिल्ली में इन बदलावों का खाका तैयार करने को लेकर बैठकों का दौर जारी है। सचिन पायलट कल से दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार को पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। सचिन पायलट आज भी कई नेताओं से मिल रहे हैं। इन मुलाकातों को राजस्थान में बदलाव से पहले की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button