देश

विदेश की धरती से राहुल का प्रधानमंत्री पर वार-पीएम मोदी खुद भारत का अपमान करते हैं…. उन्होंने मेरे दादा दादी का अपमान किया है

Advertisement

(शशि कोनहेर) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेशी धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद भारत का अपमान करते हैं। उन्होंने मेरे दादा-दादी को भी अपमानित किया है।  राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि कैम्ब्रिज लेक्चर में उन्होंने कभी कुछ भी गलत नहीं कहा है। बीजेपी को चीजों को तोड़-मरोड़ कर पेश करना पसंद है।

Advertisement
Advertisement


राहुल गांधी ने लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में बीजेपी के उन आरोपों पर पलटवार किया जिसमें उनपर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने खुद कहा है कि पिछले 60-70 सालों में कुछ भी नहीं किया गया है, उन्होंने यह कहकर हर भारतीय और उनके दादा-दादी का अपमान किया है कि भारत ने एक दशक खो दिया है और यह सब उन्होंने विदेशी धरती पर ही कहा है।

Advertisement

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भारत की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए भारत में संस्थाओं के नियंत्रण में होने की बात कही।उन्होंने अपने फोन की जासूसी किए जाने का आरोप भी लगाया।

Advertisement

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज में बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “भारत में मीडिया और न्यायपालिका नियंत्रण में है। मेरे फोन में पेगासस से जासूसी होती है। खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया कि आपका फोन रिकॉर्ड हो रहा है। मेरे ऊपर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए हैं।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button