देश

गुस्से में लाल हुआ कछुआ, पानी पिला रही महिला पर कर दिया वार , वीडियो हुआ वायरल…

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : सोशल मीडिया पर आए दिनों कई वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद आप हैरान रह जाते हैं। हाल ही में वायरल एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। एक महिला एक प्यासे कछुए को पानी पिलाना चाहती थी।

Advertisement
Advertisement

जैसे तैसे वह अपनी ही बोतल से कछुए को प्रेमपूर्वक पानी पिला रही थी। पानी देखकर कछुआ भी आगे बढ़ गया, वह पानी पीता रहा लेकिन उसके बाद जो हुआ उसे देख कर आप हैरान रह जाएंगे।

Advertisement

महिला पानी पिलाने के साथ ही कछुए के चेहरे और शरीर पर भी पानी डाल रही थी। महिला ने सोचा होगा कि कछुआ धूप की वजह बेहद प्यारा महसूस कर रहा होगा। तो उसे पानी पिलाने के अलावा वह कछुए के शरीर पर पानी डालती नजर आई, मगर उसका ऐसा करना कछुआ को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

Advertisement

पानी गिरते ही कछुआ अचानक क्रोधित हो गया। उसने अचानक अपना चेहरा उठाया और महिला को मारने की कोशिश की। हालांकि महिला को कुछए के हमले से कुछ हुआ नहीं और वह बच गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 43 लाख बार देखा जा चुका है और 40 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, नेकी का जमाना ही नहीं रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, पानी पिलाने पर कोई ऐसी झपटता है। अन्य यूजर्स कछुए की तरफ से किए गए हमले पर आश्चर्य जताते नजर आए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button