देश

राहुल गांधी का दावा..माता सीता को नहीं मानती भाजपा… जानिए ऐसा कहने के पीछे कांग्रेस के पदयात्री नेता का क्या है तर्क

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला है। भाजपा की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि वे ‘जय श्री राम’ का नारा देते हैं क्योंकि वे सीता की पूजा नहीं करते हैं। राहुल का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस आलाकमान पर किए गए कटाक्ष के बाद आया है। जहां पीएम ने मल्लिकार्जुन खरगे के रावण वाले बयान की आलोचना की थी और कहा था कि कांग्रेस कभी भी राम में विश्वास नहीं करती।

Advertisement


मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘जय सिया राम’ या ‘जय सीता राम’ का अर्थ यह है कि राम और सीता एक ही हैं। लेकिन भाजपा और आरएसएस जय श्री राम का नारा देता है, क्योंकि वो सीता को नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब अपना नारा बदलना चाहिए।

Advertisement
Advertisement


राहुल ने कहा कि सीता के बिना राम अधूरे हैं और जय सिया राम का नारा यह दिखाता है कि दोनों भगवान एक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम सीता के लिए लड़े। हम जय सिया राम का नाम इसलिए जपते हैं क्योंकि हम महिलाओं को सीता का स्वरूप मान सम्मान करते हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button