देश

यात्री बस खाई में गिरी..8 की मौत…जम्मू संभाग का मामला… 2 दिनों में 2 दुर्घटनाएं 20 की मौत

(शशि कोन्हेर) : राजौरी – जम्मू संभाग में पिछले चौबीस घंटों के भीतर दूसरा बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। जिला राजौरी में पेश आए इस सड़क हादसे में अब तक आठ लोगों के मारे जाने की सूचना है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना जिला राजौरी के मंजाकोट इलाके में पेश आई है। यहां यात्रियों से भरी बस खाई में लुढ़क जाने से उसमें बैठे करीब आठ लोगों की मौते पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य जारी रखा हुआ है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। दो दिनों में हुए इन दो सड़क हादसों में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है।

Advertisement

आपको बता दें कि गत बुधवार को पुंछ के सीमांत इलाके साब्जियां में हुए सड़क हादसे में 12 लोगों की जान गई थी जबकि 27 अन्य घायल हुए थे। पिछले चौबीस घंटों के भीतर हुए इस बड़े सड़क हादसे में अब तक 20 लोग अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 52 लोग घायल हो चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

सूत्रों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से अब तक आठ शवों को बरामद किया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि जम्मू से आ रही यह बस पुंछ की ओर जा रही थी। जिला राजौरी के मंजाकोट इलाके के पहाड़ी इलाके डेरी रैलियोट से जब यह बस गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधा खाई में जा गिरी।

Advertisement

बस को खाई में गिरते कुछ लोगों ने देख लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस बचाव के लिए वहां पहुंच गई। उन्होंने खाई में गिरी बस में से घायलों को बाहर निकाला और मुख्य सड़क पर लाकर वहां से आसपास के अस्पतालों में पहुंचाना शुरू कर दिया। स्थानीय नागरिक ने बताया कि बस में से करीब आठ शव बाहर निकाल गए हैं। इन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की संख्या 26 के करीब बताई जा रही है।

Advertisement

वहीं इस सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही डीसी राजौरी व एसएसपी राजौरी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बचाव अभियान में तेजी लाने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने घायलों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button