देश

पत्रकारों से राहुल गांधी ने कहा….मैं अध्यक्ष बनूंगा या नहीं… इसे लेकर मेरे मन में कोई भ्रम नहीं…कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होने दीजिए…आपको भी सब पता चल जाएगा

(शशि कोन्हेर) : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा BJP और RSS के विचारधारा के खिलाफ है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि देश में नफरत का माहौल बन रहा है। राहुल ने कहा, ‘हर एक व्यक्ति और संगठन की अपनी विचारधारा होती है। भाजपा और RSS की अपनी विचारधारा है, वो ठीक है। हमारे लिए यह यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है। जो नुकसान भाजपा और RSS की विचारधारा ने देश का किया है उसके खिलाफ यह यात्रा है।’

Advertisement

बीजेपी ने संस्थानों को नियंत्रण में लिया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘सच कहूँ तो, कई हज़ार वर्षों से दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बीच लड़ाई चल रही है, और यह जारी रहेगी। भारत के दो अलग-अलग दृष्टिकोण हैं, एक दृष्टिकोण कठोर और नियंत्रित करने वाला है जबकि दूसरा मिश्रित और खुले विचारों वाला है। ये लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा ने इस देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से दबाव डाल रही है … हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। अब यह लड़ाई भारतीय राज्यों की संरचना और विपक्ष के बीच है।’

Advertisement
Advertisement

तो बनेंगे अध्यक्ष
अपने अध्यक्ष बनने के एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा, ‘मैं अध्यक्ष (कांग्रेस का) बनूंगा या नहीं, यह तब स्पष्ट हो जाएगा जब अध्यक्ष पद का चुनाव होगा…मैंने बहुत स्पष्ट रूप से तय कर लिया है कि मैं क्या करूंगा, मेरे मन में कोई भ्रम नहीं है।’

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button