देश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया, भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान

(शशि कोन्हेर) : पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की कमान संभाल ली है। आज विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया है। इसमें प्रोटेम स्पीकर ने विधायकों को शपथ दिलाई। इस बीच भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू करने का ऐलान किया है।

भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि यह नंबर उनका पर्सनल वाट्सएप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकार्डिंग कर इस वाट्सएप नंबर पर भेजा जा सकता है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से कहा है कि वे किसी भी काम के लिए रिश्वत न दें। मान भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने वोट देकर जिम्मेदारी निभा दी है।अब आगे की जिम्मेदारी मेरी है। मैं पंजाब के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं।

मान ने कहा कि इस हेल्पलाइन से पंजाब के लोगों को उनकी रोजाना की जिंदगी में बहुत सहूलियत मिलेगी। मैं एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने का ऐलान कर रहा हूं। यह हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर जारी होगी।

बता दें, इससे पहले दिल्ली में आप सरकार ने भी रिश्वत मांगने वाले का आडियो और वीडियो रिकार्डिंग मांगी थी। जिसके बाद से वहां रिश्वत खत्म हो गई। यह केजरीवाल सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।

इससे पूर्व भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा था कि वह आज ऐसा फैसला लेंगे, जो पंजाब के इतिहास में आज तक नहीं लिया गया। हालांकि फैसला किस बारे में होगा इस बारे में उन्होंने स्पष्ट नहीं लिखा था। उन्होंने इतना ही लिखा कि वह कुछ ही देर में इसका एलान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button