छत्तीसगढ़

प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को बस्तर में..लखमा ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक, विशाल आमसभा और मुख्यमंत्री के नागरिक सम्मान की तैयारी

    (शशि कोन्हेर) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 13 अप्रैल को बस्तर प्रवास तय हो गया है। उनके आगमन को लेकर कांग्रेस के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा और उनके स्वागत की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। जिले के प्रभारी तथा छ्ग शासन के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी की मौजूदगी में यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।

    Advertisement

    इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बाद अब पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर दौरे पर आने वाली हैं। प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी और बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी। वे जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान पर आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी तथा महिला सम्मेलन में भी शामिल होंगी। प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर संभाग के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों लोकसभा व राजयसभा सदस्यों, विधायकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रियंका गांधी के कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।

    Advertisement
    Advertisement


    विधानसभा चुनाव से पहले हो प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेताओ में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। सांसद दीपक बैज, 13 के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बलराम मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू तथा पार्टी के सभी पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका गांधी के प्रवास को लेकर अपने अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। ये नेता अपने क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को कार्यक्रम में लाने के लिए कमर कस चुके हैं।

    Advertisement

    Advertisement
    Advertisement

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button