छत्तीसगढ़

बंद कमरे में युवक की मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच ..

Advertisement

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराज होटल के बाजू गली के मकान में एक युवक की लाश मिली है, जिसे 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। सीपत पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेमन में रहने वाला विवेक पटेल पिता पुन्नी लाल पटेल उम्र 25 वर्ष सीपत के शिवराज होटल के बाजू गली के एक मकान में किराए में रहता था, जो एनटीपीसी सीपत प्लांट में काम करता था।

Advertisement

पड़ोसियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से विवेक जिस मकान में रहता था, वह मकान अंदर से बंद था। रविवार की दोपहर वहां से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी लगी।

इस घटना की जानकारी सीपत पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी लगते ही सीपत पुलिस घटनास्थल पहुंच शव का पंचनामा कर मामले की जांच में जुट गई है।

प्रथम दृष्टिया शराब के नशे में मौत होने का अंदेशा: –

सीपत पुलिस घटनास्थल पहुँच देखी, तो मृतक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं है, इससे पुलिस बता रही है, कि मौत अधिक गर्मी या शराब सेवन के वजह से हुई होगी। वही यह बात जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button