छत्तीसगढ़

प्रियंका गांधी पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं से किया वादा निभाएं…फिर कर्नाटक में सब्जबाग दिखाएं – रंजना साहू

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर :  प्रियंका गांधी के द्वारा कर्नाटक के आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अगर कांग्रेश इन चुनाव में जीत जाती है तो कर्नाटक की हर गृहिणी को हर माह ₹2000 दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी के इस ऐलान पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कहां है कि प्रियंका गांधी और कांग्रेस पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं से गत विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को पूरा करें। उसके बाद कर्नाटक की महिलाओं को सब्जबाग दिखाए।

Advertisement
Advertisement


 भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि प्रियंका गांधी चुनावी राज्य कर्नाटक में जनता को लुभाने के लिए घोषणा कर रही हैं कि अगर वहां कांग्रेस की सरकार बनी तो 2000 रुपये मासिक हर गृहणी को देंगे। भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बुजुर्ग  माताओं बहनों की तरफ से आपसे अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ में आप (कांग्रेस)की ही सरकार है। इसलिए आप अपने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहकर जनघोषणा पत्र में किए महिलाओं से किए गए वादों को पूरा करने के लिए बात करें।

Advertisement

घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुरूप 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 देने वादा किया गया था। लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है। इस तरह प्रतिमाह ₹1000 की दर से लगभग 50 माह का  50 हजार रुपये और 75 वर्ष से अधिक की महिलाओं के प्रतिमाह (जन घोषणा पत्र में घोषित) 1500 की दर से करीब 50 महीने का बकाया 75 हजार रुपये एकमुश्त दिलवा दें। साथ ही दिवंगत पंचायत शिक्षकों की विधवाएं आज महीनों से अनुकंपा नियुक्ति को लेकर आंदोलित हैं, उन्हें न्याय दिलवा दें।

Advertisement

सर्व विधवा पेंशन के 1000 रुपये की प्रतिमाह देने की बात की गई थी। लेकिन अभी तक नहीं दिया गया है। इसलिए अब हजार रुपए प्रतिमाह की दर से 50 माह का बकाया 50 हजार दिलवा दें। मितानिन बहनों को घोषणा पत्र में किए वादे के अनुसार उनकी राशि बढ़वा दें तो बड़ी कृपा होगी।


भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए महिलाओं से बड़े बड़े वादे करती है और सरकार बन जाने पर अपने वादे कचरे की टोकरी में डाल देती है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं से धूर्तता करने वाली कांग्रेस ने 50 माह बीत जाने पर भी अब तक एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा प्रियंका वाड्रा जी पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं से जन घोषणा पत्र में किये गए पेंशन के वादे की रकम छत्तीसगढ़ की माताओं, बहनों को दिलाएं, उसके बाद कर्नाटक में जितना भी चुनावी प्रपंच करना हो, करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button