देश

प्रियंका, कांग्रेस में जान फूक में आई थी प्रियंका…पर कांग्रेस को ही फूंक दिया : स्मृति ईरानी

(शशि कोन्हेर) : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में प्रभारी बनाकर पार्टी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर काफी उम्मीदें पाल रखी थी। प्रियंका गांधी भी बीते डेढ़ साल से उत्तर प्रदेश में अन्य विपक्षी दलों और नेताओं की तुलना में सर्वाधिक सक्रिय भी रही हैं। लेकिन राजनीति में सक्रियता और मेहनत नहीं रिजल्ट देखे जाते हैं। और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जिस तरह हाशिए पर चली गई है, और यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत रायबरेली दिखाओ अमेठी के उम्मीदवारों को हार का मुंह देखना पड़ा है उसे लेकर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी में प्रियंका गांधी पर तंज कसा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के लिए उत्तर प्रदेश आई थी लेकिन उन्होंने कांग्रेस को ही फूंक दिया। प्रियंका गांधी को लेकर स्मृति ईरानी ने आगे कहा…मुझे नहीं लगता कि उनमें इतना दमखम है कि वे अपनी गलतियों से सीखेंगी। अगर नहीं भी सीखती हैं तो यह कांग्रेस का विषय है…हमारी पार्टी का नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button