अम्बिकापुर

नगर में छठ घाटों की साफ सफाई पूजा मनाने तैयारी जोरों पर…..


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) – कार्तिक मास में धार्मिक आस्था से जुड़ी अनेकों तीज त्यौहार मनाये जाते है । त्योहारों के श्रृंखला में सूर्य षष्ठी (छठ महापर्व) का अपना अलग ही पहचान रही है। छठ पूजा के दिन जैसे जैसे नजदीक आती जा रहे हैं लोगों के दिलों में इस त्योहार को मनाने उत्सुकता बढ़ती जा रही है। लिहाजा नगर के बीचों बीच बहने वाली चुल्हट नदी के सती घाट, ढोढी घाट, आमा घाट (1)आमाघाट (2 ) के अलावा जूना लखनपुर के प्राचीन देवतालाब घाट सहित आसपास ग्रामीण इलाकों में जल सरोवरों के किनारे छठ घाटों की साफ सफाई बड़े पैमाने में किया जा रहा है। साथ ही बिजली व्यवस्था की जा रही है जिससे वर्ती महिलाओं एवं उनके परिजनों को छठ घाटों में ठहरने के लिए सुविधा युक्त माहौल मिले। उपवास रखने वाली महिलाओं का पूरा पूरा ख्याल रखते हुए पुख्ता इंतजामात किए जा रहे हैं। दरअसल सूर्य षष्ठी व्रत सर्द रात में जल सरोवरों के किनारे मनाया जाता है। इस महापर्व का पूजा अनुष्ठान वर्ती महिलाओं द्वारा नहाये खाये से लेकर पारण तक विधि विधान से किया जाता है। महापर्व के सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुए तैयारी की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button