बिलासपुर

आज रविवार की शाम 6 बजे गांधी प्रतिमा से निकलने वाली कांग्रेस की “जय भारत सत्याग्रह” मशाल रैली के लिए तैयारियां जोरों पर

Advertisement

बिलासपुर। (शशि कोन्हेर के साथ जयेंद्र गोले) आज 2 अप्रैल रविवार को कांग्रेस के द्वारा शाम 6 बजे गांधी प्रतिमा से जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत विशाल मशाल रैली निकाली जाएगी। आज रविवार की सुबह से इस रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन के आसपास जबरदस्त सरगर्मी दिखाई दे रही है। इस रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेश की प्रभारी कुमारी शैलजा, कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव और कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र यादव विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

उनके अलावा बिलासपुर जिले और ब्लॉक के तमाम कांग्रेस पदाधिकारी और आयोग तथा मंडलों के अध्यक्ष एवं विधायक भी इस रैली में अपने समर्थकों की विशाल संख्या के साथ मौजूद रहेंगे। इस मशाल रैली में हजारों की संख्या में आने वाले कांग्रेसजनों के अनुमान से हजारों की संख्या में मशाल बनाने का काम अंतिम चरण में है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम के इस रैली में मौजूद रहने को देखते हुए शहर में बड़े पैमाने पर इस मशाल रैली के आदम का पोस्टर और फ्लेक्स लगाए गए हैं। कुछ घंटों बाद गांधी प्रतिमा से निकलने वाली इस रैली की भव्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button