देश

घटिया निर्माण : तड़के सुबह गिरा, फ्लाईओवर का एक हिस्सा, 9 हुए घायल

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : मुंबई – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया जिसमें कम से कम 9 लोगों के घायल होने की खबर है। ये सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौजूद है तथा बचाव एवं राहत का कार्य जारी है। हादसा सुबह 4.30 बजे हुआ जब निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया।

Advertisement
Advertisement


गनीमत ये रही है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। यही हादसा अगर दिन के वक्त होता तो इसमें जानमाल का बड़ा नुकसान होने की पूरी आशंका थी। मुंबई के पॉश इलाके में हुए इस हादसे के बाद कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर कैसे और किन कारणों से यह हादसा हुआ।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button