देश

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अचानक क्यों उठा कर फेंक दिया माइक..?

(शशि कोन्हेर) : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बाड़मेर दौरा सुर्खियों में आ गया है। गहलोत सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद कर रहे थे। इस दौरान माइक खराब हो गया है। सीएम को गुस्सा आया गया। सीएम जैसे ही संवाद के दौरान बोलने लगे, तो माइक वाइस प्रॉब्लम होने पर गुस्से में आकर फेंक दिया।

दरअसल, सीएम गहलोत शुक्रवार को बाड़मेर के दौरे पर थे। शुक्रवार रात्रि को गहलोत ने महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने राज्य सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उड़ान योजना के फायदे के बारे में बताया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का जो 15 प्रतिशत मानदेय बढ़ाए है. इसके लिए आंगनवाड़ी की महिलाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया. महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान माइक में आवाज नहीं आई। गहलोत नाराज हो गए। माइक फेंक दिया। सीएम के पास खड़े कलेक्टर ने माइक उठा लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिलाओं ने सरकार की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे बताया. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महिलाओं से संवाद कर रहे थे. इसी दौरान सीएम का माइक खराब हो गया. मुख्यमंत्री ने महिलाओं से माइक मांगते हुए हाथ में पकड़ा और खराब माइक को गुस्से में नीचे फेंक दिया। जिसके बाद कलेक्टर ने उस माइक को उठाया। गहलोत को बाड़मेर यात्रा के दौरान एक नहीं बल्कि 2 बार गुस्सा आ गया। सीएम गहलोत जब महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं के पीछे की साइड खड़े अनावश्यक भीड़ को देखकर गहलोत नाराज हो गए। बोले- एसपी कहां है? जिसके बाद सीएम ने कहा कि एसपी-कलेक्टर दोनों एक जैसे ही लगते है! सीएम ने महिलाओं के पीछे खड़े लोगो से कौन हो, क्यों खड़े हो? बोलिए हटो यहां से। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button