छत्तीसगढ़

पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण — दुष्कर्म  का आरोपी युवक जेल दाखिल-

Advertisement

(मुंन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा) : एक युवक विवाहिता महिला को पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर लगातार  दैहिक शोषण करता रहा। और जब महिला ने युवक के सामने पत्नी बनाकर रखने  की पेशकश की तो युवक साफ मुकर गया।

Advertisement
Advertisement


फिर दोनों के प्रेम संबंध में ऐसी दरार आई कि युवक को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रेम कहानी की  शुरुआत दो साल पहले हुई थी।

Advertisement


दरअसल मामला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोरता का है जहां युवक हिन्द राजवाड़े वल्द गवटिया राम राजवाड़े उम्र तकरीबन 22 साल    अपने गांव के ही एक विवाहिता महिला को पत्नी बनाकर रखने का  झांसा देकर दो सालों से लगातार दैहिक शोषण करता रहा। महिला शादी शुदा दो बच्चों की मां भी है‌।

Advertisement


चंद दिनों पहले महिला की पति घर से बाहर कहीं गया हुआ था मौके की नजाकत को समझते हुए आरोपी युवक फोन करके महिला के सूने घर में पहुंच महिला के साथ दुष्कर्म किया। युवक द्वारा  किये वादे के मुताबिक विवाहिता महिला  युवक से पत्नी बनाकर रखने बोली तो युवक साफ़ मुकर गया।

इस बात से आहत विवाहित महिला ने 18 जून को थाना उपस्थित आकर युवक हिन्द राजवाड़े के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस मामले की विवेचना करते हुए तथ्य सही पाये जाने पर आरोपी युवक को धारा 376(2)(ढ)  आईं पी सी के तहत 19  जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है ‌।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button