गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

बे-मौसम बारिश और आंधी-तूफान, कई जगहों पर घरों के टूटे छप्पर और उखड़ी शीटें..

Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पिछले चार दिन से तेज आंधी तूफान के साथ हो रही बे-मौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली है, आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज आंधी तूफान के कारण लोगों के घरों में लगे सीट और टीन उड़ गए हैं, जिससे घर में मौजूद परिवार के सदस्य लोगों को चोट भी आई है।

Advertisement

वहीं इस बे-मौसम बारिश से कुम्हार के कच्चे ईंट और किसानों की आम, तेंदू, चार, बागवानी की फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है।

पिछले कई दिनों से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शाम के समय तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होती चल आ रही है। लगातार नुकसान को लेकर लोग काफी मायूस नजर आ रहे हैं। प्रशासन से उचित मुआवजा राशि देने की भी मांग कर रहे हैं।

बता दें कि बीते दिनों हुई तेज बारिश और आंधी तूफान के कारण पेड़ पौधे टूट कर सड़कों में गिरने से आवागमन भी बाधित हुई थी। वहीं पेड़ की डाल टूटकर खड़ी वाहनों में गिरी, जिससे वहां में सवार लोग बाल बाल बचे थे। साथ ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मवेशियों की मौत भी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button