देश

आतंकी गुटों में शामिल होने के लिए युवाओं को उकसा रहा PFI….. NIA ने जारी की रिपोर्ट

(शशि कोन्हेर) : नई दिल्ली – PFI का भंडाफोड़ करने वाली कार्रवाई को ‘आपरेशन आक्टोपस’ नाम दिया गया। 22 सितंबर को NIA ने 11 राज्यों में PFI के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 106 PFI सदस्यों को गिरफ्तार किया गया । यह छापेमारी NIA, ED व राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने दावा किया है कि इस्लामिक आतंकी संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के देशभर में फैले आफिस पर छापेमारी की गई। इस दौरान जब्त कागजातों से आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

Advertisement

NIA की विशेष अदालत के समक्ष पेश की गई रिमांड रिपोर्ट में 10 लोगों की हिरासत की मांग की गई है। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि कट्टर इस्लामिक संगठन ने युवाओं को आतंकी गुट में शामिल होने के लिए भड़काया। इन आतंकी गुटों में लश्कर-ए-तैयबा और इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (ISIS) भी शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र में इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने जारी किया था अलर्ट
महाराष्ट्र में इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी किया था जिसके मुताबिक पापुलर फ्रंट आफ इंडिया एक ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहा है। जिसके लिए औरंगाबाद और जालना में इस संगठन में सदस्‍यों की भर्ती की जा रही है।

Advertisement

NIA ने की केरल में की सबसे अधिक गिरफ्तारी
इस छापेमारी के दौरान सबसे अधिक गिरफ्तारियां केरल में की गई। यहां 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक में 20-20, तमिलनाडु में 10, असम में 9, उत्तर प्रदेश में 8, आंध्र प्रदेश में 5, मध्य प्रदेश में 4, पुडुचेरी और दिल्ली में तीन-तीन और राजस्थान में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button