Uncategorized

VIDEO : रामगढ़ के सपूत फौजी सुखराम साहू के निधन से गमगीन हुए लोग, अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब

(शशि कोन्हेर) : मुंगेली :  रामगढ़ के सपूत फौजी सुखराम साहू का अस्वस्थ होने पश्चात ईलाज के दौरान गृह क्षेत्र में स्थित जिला चिकित्सालय में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि व परिजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रामगढ़ मुक्तिधाम में 11 वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि।  पूरे सैनिक सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई।

Advertisement


भारत के बॉर्डर में अपने जीवन के बहुमूल्य समय को माँ भारत की रक्षा के लिये समर्पित करने वाले वीर पुरुष सुखराम कुछ समय पूर्व ही अपने गृह ग्राम रामगढ़ लौटे थे। पूर्व सैनिक एवं सुखराम के साथी संतोष साहू ने बताया कि सुखराम ग्वालियर से 45  दिन के सीक लिव में अपने गृह ग्राम लौटे थे।

Advertisement
Advertisement

वे सेना में पिछले 17 वर्ष से कार्यरत थे। महज 39 वर्ष के  सुखराम ग्वालियर तोपखाना के  36 आर्टी ब्रिगेड में पदस्थ थे। साथी संतोष साहू ने  बताया कि ड्यूटी के दौरान सुखराम किसी बीमारी से संक्रमित हो गए, जिसका ईलाज ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर के बाद सुखराम की ईच्छा से रामगढ़ स्थित जिला चिकित्सालय में चल रहा था। 27 फरवरी की शाम अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ी और उनका देहांत हो गया।  

Advertisement


  सुखराम तोपची के रूप में अपना कर्तव्य निभाते हुए पाकिस्तान बॉर्डर,असम, राजस्थान,जम्मू कश्मीर सहित देश अन्य हिस्सों  में पदस्थ रहे।उनको आर्मी के सर्वोच्च मैडल भी  मिला था।

Advertisement


धन्य है, माँ चन्द्रिका साहू जिनके कोख से ऐसे वीर सैनिक ने जन्म  लिया था। ऐसे वीर सैनिक के अंतिम यात्रा में पूरा गांव उमड़ पड़ा। मुंगेली व रामगढ़ के महिला, पुरुष और बच्चों ने नम आंखों से विदाई दी। हर एक के मुँह से एक ही आवाज वंदेमातरम जय सुखराम निकल रहा था…


परिजन कुछ बोलने की स्थिति में नही उन्हें लगता है कि  उनका पुत्र जल्द ही रिटायरमेंट बाद अपने गाँव लौटेगा और अपने परिवार के साथ समय बिताएगा। सुखराम साहु अपने  पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं जिनका विलाप रुक नही रहा। पत्नी भारती साहू, दो पुत्र क्षत्रधन साहू 11 वर्ष व आर्यन साहू 9 वर्ष  तथा माता चन्द्रिका बाई साहू। छोटे भाई नेतु साहू जो कि रामगढ़ के सरपंच भी हैं तथा एक बहन थे वे परिवार में सबसे बड़े थे।


वीर सैनिक सुखराम के अंतिम विदाई में– प्रमुख रूप से कर्नल आशीष पांडे सैनिक कल्याण कार्यालय बिलासपुर, सूबेदार पुष्कर सिंह सीजी ओडिसा सब एरिया कमांडर प्रतिनिधि रायपुर, हवलदार प्रमोद कुमार पटेल सात एनसीसी बटालियन बिलासपुर, कर्लन सतीश कुमार गुप्ता के प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक सगंठन सिपाही प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष साहू, जिलाध्यक्ष संदीप साहू, कमल नारायण साहू, अशोक सिंह रादौर, हलवदार कमल मंगेशकर, हलवदार त्रिभुवन यादव तथा जिलाभाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, सुनील पाठक, मिट्ठूलाल यादव,उमाशंकर साहू,राजहंस तंबोली,शशिकांत सोनी,बलदाऊ साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button