देश

शर्मनाक बयान पर बढ़ते विरोध से घबराए कांग्रेस विधायक ने मांगी माफी, एनजीओ ने दर्ज कराई शिकायत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बेंगलुरु – विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन उनके खिलाफ दिल्ली की एक एनजीओ ने शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कर्नाटक राज्यपाल को विधायक के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का अनुरोध किया गया है। बता दें कि बीते दिन ‘दुष्कर्म’ को लेकर दिए अपने बयान के चलते विधायक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन तेज हो गया है।

Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ रही हैं। दरअसल, अब कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के.आर रमेश कुमार ने विधानसभा में ‘दुष्कर्म’ को लेकर विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद से लगातार उनकी और पार्टी की किरकरी हो रही है। अपने बयान के बाद ‘मांफी’ मांगने के मीडिया प्रश्न से वह बचते नजर आए। इसके बाद कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने भी विधायक पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रमेश कुमार विधायक व स्पीकर रह चुके हैं। उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया है कि हमें उनके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement


गौरतलब है कि आर. रमेश कुमार ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए समय नहीं दिए जाने पर नाराजगी में एक विवादास्‍पद टिप्‍पणी की थी। विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के इस बयान पर कि हमें स्थिति समझनी होगी… विधानसभा में बोलते हुए केआर रमेश कुमार ने कहा- ‘एक कहावत है कि जब दुष्‍कर्म अपरिहार्य हो तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। आप ठीक इसी स्थिति में हैं।’

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button