बिलासपुर

संसदीय सचिव का चेक क्लोनिंग कर साढ़े चार लाख निकलाने का प्रयास, मामला दर्ज…..

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर – संसदीय सचिव और विधायक रश्मि आशीष सिंह के चेक पर फर्जी साइन कर उनके खाते से साढ़े 4 लाख रुपए निकालने की कोशिश की गई। पुणे स्थित बैंक से जब चेक क्लीयरेंस के लिए बिलासपुर की ब्रांच में पहुंचा तो इसका पता चला। बैंक कर्मचारियों ने चेक पर साइन देख संदेह की आशंका जताई थी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई गई है।

Advertisement
रश्मि आशीष सिंह (संसदीय सचिव व विधायक)

संसदीय सचिव व तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रश्मि आशीष सिंह का नेहरू नगर स्थित SBI में खाता है। 25 अक्टूबर को उनके नाम का चेक बैंक में क्लीयरेंस के लिए आया। बैंक मैनेजर ने साइन का मिलान किया तो उन्हें शक हुआ। इस पर उन्होंने विधायक को इसकी सूचना दी। बताया कि चेक पर साइन सही नहीं है।

Advertisement
Advertisement

पुणे की महिला रेहाना बेगम के नाम जारी हुआ था चेक बैंक की ओर से बताया गया कि महाराष्ट्र के पुणे से रेहाना बेगम पति अलमत फकीर नाम की महिला के नाम से चेक जारी हुआ है और 4 लाख 51 हजार रुपए क्लीयरेंस का है। इस पर विधायक ने ऐसे किसी भी महिला को चेक जारी नहीं किए जाने की बात कही।

Advertisement

थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि अभी शिकायत लेकर FIR दर्ज की गई है। इस मामले में बैंक से जानकारी जुटाई जाएगी। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि धोखाधड़ी करने वाली महिला को बैंक खाता नंबर कहां से और कैसे मिला। चेक महाराष्ट्र के कौन से बैंक में जमा किया गया था। वहां से खातेदार का नाम हासिल कर क्लोन चेक तैयार करने वाले का पता लगाया जाएगा।

Advertisement

शहर में इससे पहले भी क्लोन चेक बनाकर एक व्यापारी के खाते से कोलकाता में रुपए निकालने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इस तरह से क्लोन चेक बनाकर फर्जी साइन कर राशि निकालने वाला गिरोह सक्रिय है। जो बड़े कारोबारियों को अपना शिकार बनाते हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button