अम्बिकापुर

शासकीयकरण मांग को लेकर पंचायत सचिव डटे क्रमिक भूख हड़ताल पर- शासन को सुध नहीं


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा) – प्रदेश सचिव संघ के आवाह्न पर पंचायत सचिव अपने एक सूत्रीय शासकीय करण मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर काम बंद कलम बंद के साथ डटे हुए हैं। 16 मार्च से प्रदेश सचिव संघ छत्तीसगढ़ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज किया था। और पूरे मुस्तैदी के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आज भी बैठे हैं। शासन और सचीव संघ आमने सामने आ गये है। अपने हक़ की मांग को लेकर सचीवो ने भूख हड़ताल करने आरंभ कर दिये हैं। ब्लाक सचिव संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि खाना पीना बंद कर के भुख हड़ताल किया जा रहा है आज चौथा दिन है। सचीवो के भूख हड़ताल की जानकारी जिला कलेक्टर विधायक को ज्ञापन के जरिए से दिया जा चुका है। बाद इसके
शासन प्रशासन के ओर से प्रदेश सचिव संघ को किसी प्रकार का कोई सन्तोष जनक आश्वासन नहीं दिया गया है ।
पंचायत सचिव संघ का साफ एवं स्पष्ट कहना है जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हम हड़ताल से वापस अपने पंचायतों में काम करने नहीं जाएंगे । जनपद पंचायत क्षेत्र के तमाम ग्राम पंचायतों में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। पंचायत वासियों के अनेक अहम जरूरी काम अटके हुये हैं। आमलोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है । इतना ही नहीं चुनावी सत्र जैसे नजदीक आती जा रही है शासन और पंचायत सचीव संघ अपने प्रतिज्ञा पर अडे हुये हैं, अब देखनेवाली बात होगी की प्रदेश सरकार सचिव संघ के मांगों को पूरा करती है या नहीं। वक्त पर ही इस रहस्य से पर्दा उठ सकता है। सूरते हाल है कि लखनपुर ब्लाक अंतर्गत 74 पंचायतों के काम ठप्प पडे पूरी तरह प्रभावित है। इतना ही नहीं जिला सरगुजा के सातों ब्लॉक के सचिव संघ अपने मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। जनपद पंचायत कार्यालय के सामने सचिव संघ का हड़ताल बेधड़क जारी है । यदि
छत्तीसगढ़ सरकार इनके मांगों पर विचार नहीं करती हैं तो सरगुजा के सातों ब्लॉको में पंचायत कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहेगा। सचिव संघ अपने मांग को मनवाने अडा हुआ है। ब्लाक लखनपुर में सचीव संघ की हड़ताल बदस्तूर जारी है । हड़ताल करने में सचिव सघ के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल साहू, मथुरा चौधरी, घनश्याम सिंह ,भगवान दास, पुनीता, धनेश्वर यादव, सुरेश सोनी, सहित ब्लॉक स्तर के तमाम सचिव इस हड़ताल प्रदर्शन में शामिल रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button