अम्बिकापुर

वार्डो में नगर अध्यक्ष ने किये निर्माण कार्यों की भूमि पूजन…..जाने किन किन वार्डों में होगी निर्माण कार्य


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – नगर पंचायत अंतर्गत वार्डों में शासकीय योजनाओं से होने वाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने 1 नवंबर दिन मंगलवार को किया। होने वाले निर्माण कार्यों में सीसी सड़क आर सीसी नाली व पुलिया निर्माण कार्य शामिल है। नगर अध्यक्ष श्रीमती साहू ने पंडित पुजारियों द्वारा उच्चारित वैदिक मंत्रोंचार के साथ विधि विधान से भूमि पूजन किये। दरअसल लखनपुर नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 में गौरव पथ से संजय गुप्ता के घर तक सीसी सड़क, वार्ड क्रमांक 12 में पोस्ट ऑफिस से दशहरा तालाब तक नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 3 में सुरेंद्र घर से कृष्णा साहू घर तक नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 2 में रामसागर घर से उदयनाथ घर तक आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 2 में श्रिरिस्ता घर से चूल्हट नाला तक आरसीसी नाली निर्माण , वार्ड क्रमांक 01 में चुलहट नाला पर पुलिया निर्माण वार्ड क्रमांक 2 में गणेश जलतारे से अनिरूद्घ घर तक आरसीसी नाली निर्माण वार्ड क्रमांक 2 में नारायण पांडे के घर से चूलहट नाला तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जाना तय है। वार्ड पार्षदों एवं नगर वासियों के मौजूदगी में नगर अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ने भूमि पूजन कर होने वाले कार्यों का श्रीगणेश कर दिया है। दौरान भूमि पूजन के लखनपुर राजपरिवार के इंद्रजीत प्रताप सिंह देव (नरसिंह बाबा)नगर उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे, नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रमेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पार्षद अमित बारी, पार्षद श्रीमती मालती कश्यप, पार्षद पति वीनेश राम, इंजीनियर अशोक सिंह, चंद्रशेखर चौधरी, फुलकी साहू, विनोद कश्यप , नीरज जायसवाल, ठेकेदार महेश नायर ठेकेदार मुरालीलाल, सहित स्थानीय वार्ड वासी मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button