अम्बिकापुर

लखनपुर उपार्जन केन्द्र में आरम्भ हुई धान खरीदी


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) प्रदेश सरकार के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किये जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसी कड़ी में 15 नवंबर दिन मंगलवार को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति द्वारा बनाये गये लखनपुर एवं ग्राम चांदो धान खरीदी केंद्र में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी किया जाना आरंभ किया गया । उपार्जन केंद्र लखनपुर एवं ग्राम चांदो धान खरीदी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष एवं जंप उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने किया। मचासीन मुख्य अतिथियों के द्वारा किसानों को फूल माला व तिलक लगाकर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया । उपार्जन केन्द्रों में मौजूद मुख्य अतिथियों ने प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताते हुए किसानों से समर्थन मूल्य में अच्छी किमत पर धान खरीद किये जाने तथा कर्ज माफी तथा दूसरे महती योजनाओ के बारे में बताया गया तथा प्रदेश सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। लखनपुर समिति प्रबंधक चंद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश कांग्रेस की तारीफ करते हुए जनप्रतिनिधियों के सम्मुख धान बेचने आये किसानों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । साथ ही टोकन ऐप धान गुणवत्ता के संबंध में बताया गया।

किसानों के सुविधा को ध्यान रखते हुए शासन द्वारा बनाये टोकन ऐप एवं आशा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया धान खरीदी के पहले शुरुआती दिन ग्राम कोसगा निवासी फूलसाय द्वारा ऐप के माध्यम से कटवाये गये टोकन में 40 किविन्टल धान बिक्री किया गया। लखनपुर समिति के अलावा ग्राम पंचायत चांदो समिति में भी धान खरीदी आरंभ हुई पंजीकृत एक किसान द्वारा 40 किविन्टल धान बेचा गया। लखनपुर एवं चांदो धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव तथा किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव रहे। विशिष्ट अतिथि,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव प्रदेश कांग्रेस सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा प्रबंधक कमलनयन पांडेय समिति प्रबंधक चंद्र प्रताप सिंह समीम खान रमेश जायसवाल शैलेंद्र गुप्ता राम सुजान द्विवेदी मकसूद हुसैन उत्कर्ष पांडे ऑपरेटर मुकेश साहू एवं दोनों धान खरीदी केन्द्र के स्टाफ मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button