Uncategorized

अरे बाप रे… सर्वे ने पकडा  मामला…यूपी में 8496 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले, अब सरकार लाइन पर लगाएगी

(शशि कोन्हेर) : उत्तर प्रदेश में मदरसा सर्वे  का काम पूरा हो गया है। 75 जिलों से 8496 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं। सभी जिलों की रिपोर्ट प्रदेश शासन को मिल गई है। अब जल्द ही शासन सर्वे के आंकड़ों की समीक्षा करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार इन मदरसों को भी मान्यता प्रदान कर समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मदरसों का सर्वे किया गया है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि सभी जिलों से मदरसों की सर्वे रिपोर्ट शासन को मिल गई है। अब जल्द ही शासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसमें यह भी देखा जाएगा कि इन मदरसों में तय मानकों पर काम हो रहा है या नहीं।

वहीं, मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम देना बहुत जरूरी है। मदरसे कमजोर घरों के बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं। मदरसा बोर्ड किसी भी मदरसे को अवैध व फर्जी बिलकुल नहीं मान रहा है।

डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि बोर्ड ने पिछले सात वर्षों में किसी भी मदरसे को मान्यता नहीं दी। सर्वे के बाद इन्हें भी मान्यता के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह सर्वे असली नकली का नहीं बल्कि शिक्षा और शिक्षा के केंद्र की उनकी संख्या, उनकी व्यवस्था आदि की सही जानकारी प्राप्त करना है।

सर्वे में मुख्य रूप से यह पता किया गया कि मदरसों की आय के क्या स्रोत हैं। साथ ही भवन, पानी, फर्नीचर, बिजली व शौचालय के क्या इंतजाम हैं और कौन संस्था संचालित करती है? इसके अलावा मान्यता की स्थिति, छात्र संख्या व उनकी सुरक्षा के इंतजाम, पाठ्यक्रम व पढ़ाने वाले शिक्षकों की संख्या जैसे विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button