अंतरराष्ट्रीय

BREAKING : सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी लांच.. लौट रहे 500 भारतीय..!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : युद्धग्रस्त देश सूडान से नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने ऑपरेशन कावेरी शुरू कर दिया है। इसके तहत 500 लोग सूडान पोर्ट पहुंच गए हैं। जल्दी ही इन्हें लाने के लिए जहाजों और एयरक्राफ्ट्स को भेजा जाएगा। हम सूडान में फंसे अपने सभी भारतीयों को निकालने के लिए तत्पर हैं।

Advertisement
Advertisement

इस रेस्क्यू को ‘ऑपरेशन कावेरी’ नाम दिया गया है। एस जयशंकर ने ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘ सूडान में फंसे भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू कर दिया गया है। करीब 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं। कुछ और लोग रास्ते में हैं। हमारे जहाज और एयरक्राफ्ट इन्हें घर लाने के लिए तैयार हैं।’

Advertisement

फ्रांस ने भी शुरू किया ऑपरेशन
इससे पहले आज ही फ्रांस ने 28 देशों के 388 लोगों को सूडान से निकाला है। इन लोगों में भारतीय भी शामिल हैं। भारत में फ्रांस के दूतावास ने ट्वीट किया, ‘फ्रांस का बचाव कार्य जारी है। कल रात दो मिलिट्री फ्लाइट्स के जरिए 28 देशों के 388 लोगों को निकाला गया है। इनमें भारतीय भी शामिल हैं।’

Advertisement

इससे पहले सऊदी अरब ने 157 लोगों को निकाला था। इन लोगों में 91 सऊदी नागरिक शामिल थे, इसके अलावा अन्य देशों के लोग भी शामिल रहे हैं। सूडान में 15 अप्रैल से ही आर्मी चीफ अब्देल फतेह अल बुरहान की शाही सेना और उनके डिप्टी मोहम्मदज हमदान डागलो के समर्थकों के बीच संघर्ष जारी है।

पीएम मोदी ने की थी ताकीद
गौरतलब है कि सूडान में सत्ता के लिए दो सैन्य जनरलों में संघर्ष चल रहा है। इसके चलते यहां पर लोगों के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। बड़ी संख्या में भारतीय भी सूडान में फंसे हुए हैं। वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एजेंसियों से सूडान के हालात पर नजर रखने के लिए कहा था। पीएम मोदी ने एक समीक्षा बैठक के बाद यह निर्देश दिए थे। उधर एक महिला ने पीएम मोदी से अपने पति को वापस लाने की गुहार लगाई थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button