छत्तीसगढ़बिलासपुर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 9 अगस्त से 14 अगस्त तक शहर जिला कांग्रेस कमेटी का 75 किलोमीटर पदयात्रा का कार्यक्रम, तैयारी बैठक 7 को

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्वतन्त्रता की हीरक जयंती के अवसर पर शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 अगस्त से 14 अगस्त के बीच 75 किलोमीटर पदयात्रा निकाली जाएगी ,पदयात्रा की तैयारी को लेकर 7 अगस्त को दोपहर 1 बजे कांग्रेस भवन में बैठक आहूत की गई है ।


शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि स्वतन्त्रता की अमृतोत्सव पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी,बैठक में रूट चार्ट सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।


बैठक में पदयात्रा प्रभारी और विधायक शैलेष पांडेय,प्रदेश पदाधिकारी, अपैक्स बैंक अध्यक्ष, पर्यटन मण्डल अध्यक्ष,संसदीय सचिव, महापौर,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष,योग आयोग सदस्य,ज़िला पंचायत अध्यक्ष,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,विधायक प्रत्याशी,शहर कार्यकारिणी, चारो शहरीय ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, ज़ोन प्रभारी, निर्वाचित जन प्रतिनिधिगण,एमआईसी सदस्य,पार्षद गण ,एल्डरमेन, सभी शहर/ब्लाक संयोजक गण, एनएसयूआई,सोशल मीडिया,आईटी सेल,मोर्चा, विभाग,प्रकोष्ठ अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी ,सदस्य,शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button